हिंदी आलोचना का इतिहास

रामदरश मिश्र की काव्य रचनाएँ

Author

रामदरश मिश्र

Year of Issue

Publication Name

Link

View Link

हिंदी आलोचना का इतिहास

Description

विषय प्रवेश

हिन्दी आलोचना का जन्म भारतेन्दु काल में हुआ यह बात सुनने में कुछ विचित्र मी लगती है किन्तु यह सत्य है। हिन्दी साहित्य में आलोचना के पूर्व रूप में कोई चीज न रही हो ऐसी बात नही, किन्तु अपने वास्तविक अर्थ में आलोचना आधुनिक युग की उपज है, यह निर्विवाद सत्य है।

संस्कृत साहित्य में आलोचना के सिद्धान्त-निरूपणवाले पक्ष को लेकर प्रभूत सामग्री रची गई। सिद्धान्तग्रंथों को आधार मान कर विविध सम्प्रदायों ने काव्यात्मा के सम्बन्ध में विवध आधारिक विचार व्यक्त किए हैं। इस प्रकार की आलोचना को डा० भगीरथ मिश्र ने सूत्रमयी सैद्धान्तिक आलोचना कहा है...

- इसी पुस्तक से