आज का दिन भी

रामदरश मिश्र की काव्य रचनाएँ

Author

रामदरश मिश्र

Year of Issue

1996

Publication Name

प्रभात

Link

View Link

आज का दिन भी

Description

'आज का दिन भी' रामदरश मिश्र की प्रायः नवीनतम कहानियों का संग्रह है। मिश्रजी की रचना-यात्रा अन्तरंग से लेकर व्यापक परिवेश तक व्याप्त है। वे अपने को परिवेश में व्याप्त करते हैं और दूसरी ओर परिवेश को अनुभूत कर अपने स्व के भीतर ले लेते हैं। अपने परिवेश से उत्पन्न अनुभूतियाँ हमेशा उनकी रचनाओं को ताज़गी देती रहती हैं। अतः उनकी नयी रचनाएँ पिछली रचनाओं से कुछ अलग होती हैं। उनकी मानवीय प्रगतिशील अन्तर्दृष्टि उनके अनुभवों और सवालों को विन्यस्त कर एक सार्थक परिणति तक ले जाती है।

प्रस्तुत संग्रह में लेखक की ये बुनियादी विशेषताएँ देखी जा सकती हैं। इन कहानियों में लेखक की प्रगतिशील मानवीय चेतना पर अपने समय के अनेक बेचैन सवालों और तज्जन्य अनुभवों का गहरा दबाव लक्षित होता है। मिश्रजी ने अपने आसपास की अनेक छोटी-मोटी घटनाओं तथा सन्दर्भों के द्वारा जटिल परिस्थितियों, प्रश्नों और चरित्रों के नये संश्लिष्ट रूपों की पहचान की है तथा सादगी से उन्हें रचा है। सारी कहानियों में मनुष्यता की लय अन्तर्व्याप्त है जो पाठक को भटकाये बिना किसी मूल बिन्दु तक ले जाती है।