चर्चित कहानियाँ

रामदरश मिश्र की काव्य रचनाएँ

Author

रामदरश मिश्र

Year of Issue

1993

Publication Name

सामयिक प्रकाशन

Link

View Link

चर्चित कहानियाँ

Description

बीसवीं शताब्दी के भारतीय साहित्य में कहानी की केन्द्रीय भूमिका सर्वमान्य है। कथाकारों ने प्रचलित कथा-मानों से प्रयाण कर कुछ ऐसी कथाओं का सूजन किया है जिन्हें विश्व-कथा साहित्य की अमूल्य निधि यहा जा सकता है। स्वाधीनता के उपरान्त कहानी लेखन में जो गुणात्मक परिवर्तन आया उसने साहित्य के प्रति असंख्य पाठकों को आकर्षित किया। हिन्दी में एसी शिखर कहानियाँ नई-नई प्रवृत्तित्यो की सूचक रही है।

 

कथा-रचना का यह क्रम आज भी अबाध गति से चल रहा है। कहानियों ने जहाँ साहित्य की केन्द्रीय विधा के रूप में एक नई पहचान बनाई वहीं आलोचकों को भी प्रेरित किया कि वे इन नये तेवरों की समीक्षा के लिए नये आलोचना-मानों का विकास करें। कहानी की स्वाधीनता के उपरान्त की यह यात्रा अत्यन्त महत्त्व- पूर्ण निष्कर्ष प्रस्तुत करती है। साहित्य के अत्यन्त सक्रिय, गतिबान, गहमागहमी भरे वातावरण के निर्माण में हिन्दी कहानी का निविवाद रूप से योगदान है। इससे भारतीय भाषाओं के कहानी-साहित्य को भी प्रेरणापरक गति मिली है।

 

अग्रणी कथाकारों की लोकप्रिय, चर्चित कहानियों के संकलन प्रकाशित हों इस दिशा में सामयिक प्रकाशन की अनेक अवसरों पर कहानीकारों से चर्चा हुई। रजत जयन्ती वर्ष के अवसर पर हिन्दी के मूर्धन्य कहानीकारों की चचित कहानियों के संकलनों वा आरम्भ हम कर रहे हैं। सामयिक प्रकाशन का प्रयास रहेगा कि इसमें सभी महत्वपूर्ण हिन्दी बहानीकारों की चर्चित कहानियों के संकलन प्रकाशित हों। इस श्रृंखला में, इसके उपरान्त माःतीय भाषाओ के शीर्षस्थ कथाकारों की कहानियों के हिन्दी रूपान्तर प्रकाशित होंगे जिससे भारतीय कहानियों की सार्थक छवि का अनुमान पाठकगण सहज ही में कर सकें।