बैरंग बेनाम चिट्ठियाँ

रामदरश मिश्र की काव्य रचनाएँ

Author

रामदरश मिश्र

Year of Issue

1962

Publication Name

आस्था प्रकाशन

Link

View Link

बैरंग बेनाम चिट्ठियाँ

Description

"कब से,

यह बैरंग बेनाम चिट्ठी लिये हुए

यह डाकिया दर-दर घूम रहा है!

कोई नहीं वारिस इस चिट्ठी का।

कौन जाने

किसका अनकहा दर्द किसके नाम

इस बन्द लिफाफे में

पत्ते की तरह काँप रहा है?

मैं ने भी तो एक बैरंग चिट्ठी छोड़ी है

पता नहीं किसके नाम ?

शायद वह भी इसी तरह

सतरों के ओठों में अपने दर्द कसे

यहाँ वहाँ घूम रही होगी।"

-इसी पुस्तक से