रामदरश मिश्र शताब्दी सृजन सम्मान

सूचना विवरण

रामदरश मिश्र शताब्दी सृजन सम्मान

Description

वर्ष 2023 में गठित रामदरश मिश्र न्यास हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कृतियों को सम्मानित करता है जिसका प्रथम पुरस्कार वर्ष 2024 में कविता के क्षेत्र में दिया गया था| वर्ष 2025 में यह पुरस्कार दो श्रेणियों कविता और कथा के क्षेत्र में दिया जा रहा है| रामदरश मिश्र कविता सृजन सम्मान को उनकी कृति के लिए और रामदरश मिश्र कथा सृजन सम्मान को उनकी कृति के लिए दिया जा रहा है| दोनों ही कृतियाँ हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में अपना अहम स्थान रखती हैं| जिसमें आम जन की पीड़ा और प्रकृति के अनेक रंग दिखाई देते हैं| दोनों ही कृतियाँ अपनी संप्रेषणीयता को ऐसे सामने आती है मानों वह दर्शी विधान रच रही हों|
इस वर्ष यह आयोजन इस लिए भी प्रमुख हो जाता है क्योंकि हिन्दी साहित्य के शती पुरुष रामदरश मिश्र 101 वर्ष के हो रहे हैं और इसी वर्ष उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार 15 अगस्त 2025 को दिल्ली के द्वारिका सेक्टर 25 में स्थित मुक्तांगन में वितरित होगा जिसमें हिन्दी जगत के अनेक बड़े साहित्यकार उपस्थित रहेंगे|