रामदरश मिश्र शताब्दी सृजन सम्मान 2026 इस वर्ष दो विधाओं कविता और आलोचना में दिया जा रहा है।
गोर्रा-राप्ती का दोआब
मेरा गाँव कछार में बसा है दो नदियों के बीच, जहाँ हर साल बाढ़ आती थी। नदियों के अतिरिक्त अनेक छोटे बड़े नाले बहते रहे हैं। तमाम ताल तलैया, गड्ढे पोखर पानीमय होकर हमारे जीवन से जुड़े रहे हैं। पानी के अनेक रूप-रंग थे - मूसलाधार पानी, रिमझिम पानी, पखवारे तक लगातार बरसता पानी, उमस को चीर कर ठंडक की फुहार बन झरता पानी, नंगी देहों में कंपन भरता पानी, बांध तोड़ कर फैलता पानी, फिर बाढ़ बन कर फसलों को निगलता पानी और वही पानी आँखों का पानी बन जाता था। एक आहत वर्तमान उजाड़ की तरह सामने बिछा होता था। लेकिन इस पानी ने कछार को जो संघर्ष की क्षमता, अटूट जीवन और अदम्य आशावाद दिया है, उसके पानी का अपना रंग है, अपनी चमक है। फिर शरद का पानी, जाड़े का पानी, वसंत का पानी, ग्रीष्म का पानी न जाने कितने रंग रूप थे इस पानी के। वे सब सहज ही मेरे अनुभव में और फिर लेखन में उतरते गये।
स्याही से ai युग तक
पहली स्लेट थी रसोई की राख, और पहली गुरु थीं माँ कँवलपाती।
सरस्वती थीं सहचरी, स्नेहिल दिया वितान।
विपदाएँ सब थाम कर, चलने दिया उतान।
जब रामदरश मिश्र को गुरु मिले हजारी प्रसाद द्विवेदी, तो शब्दों को संस्कार मिल गया।
शब्दों का सफर अब डायरी से निकलकर पाठकों के हाथ तक पहुँचा।
सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय में रामदरश मिश्र की अध्यापकीय यात्रा आरंभ।
गाँव की मिट्टी से निकलकर अब राजधानी के दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य का नया अध्याय आरम्भ।
100 साल का निश्छल जीवन, मिट्टी की महक। सौवें साल में मिला पद्मश्री – आज पुरस्कार हुआ सम्मानित, रामदरश मिश्र जी से।
मिश्र जी ने कविता, कहानी, उपन्यास, निबंध, गजल, संस्मरण और आलोचना — साहित्य की लगभग हर विधा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनकी रचनाओं में ग्रामीण जीवन की सुगंध और मानवीय संवेदनाओं की गहराई है।
“मैं किसी वाद का झंडा लेकर नहीं चला। मेरा साहित्य परिवेश और समय के सत्य से प्रभावित है।”
सरस्वती मिश्र
मेरी प्रथम पाठिका
“मैं गमले का फूल तो नहीं कि एक सुरक्षित कमरे से दूसरे कमरे में रख दिया जाऊँ — मैं तो पेड़ हूँ एक खास जमीन में उगा हुआ”
— डॉ. रामदरश मिश्र
जुड़े रहें
रामदरश मिश्र जी के साहित्य, नई रचनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएँ।
हम आपकी गोपनीयता का सम्मान करते हैं। कभी भी सदस्यता रद्द करें।