Timelines

1924-1930

गेटवे ऑफ इंडिया निर्मित। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन। किंग जार्ज पंचम ने नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया। टेलीविजन का आविष्कार । अशफाकउल्लाह खान और राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का गठन। जवाहर लाल नेहरु ने पहली बार तिरंगा फहराया । लता मंगेशकर, किशोर कुमार, सुरैया, मिलखा सिंह का जन्म।

15 अगस्त को, श्रावण पूर्णिमा के दिन, गोरखपुर के डुमरी गाँव में पिता - ‘रामचंद मिश्र’ और माता ‘कँवलपाती’ के घर डॉ. रामदरश मिश्र का जन्म । मिश्र जी अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। इनके बड़े भाइयों के नाम हैं-‘रामअवध मिश्र’ तथा ‘रामनवल मिश्र’। दो वर्ष के मिश्र जी की छोटी बहन हैं- ‘कमला’ । पाँच वर्ष की आयु में गाँव के पास बिशनपुरा के स्कूल में भर्ती हुए और वहीं पर प्रारंभिक और मिडिल स्कूल तक की शिक्षा पायी।

1931-1940

भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को फांसी। महात्मा गांधी का पूना जेल में अनशन। मधुबाला और मीना कुमारी का जन्म। सविनय अवज्ञा आंदोलन वापिस । भारत सरकार अधिनियम पारित। वैजयंती माला का जन्म। रतन टाटा का जन्म। हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध प्रारंभ, भिन्न मुस्लिम राष्ट्र हेतु लाहौर सकंल्प पारित।
 

चौदह वर्ष की आयु में हिन्दी मिडिल की परीक्षा पास की। 15 वर्ष की आयु में उर्दू मिडिल पास किया। इस अवधि में काफी कविताएँ लिखीं और एक राष्ट्रीय नाटक भी लिखा था। कुछ कविताएँ गोरखपुर से निकलनेवाली ‘सरयूपारीण’ पत्रिका में भी छपी थी। 16 वर्ष की आयु में ‘विशेष योग्यता’ परीक्षा पास की।
 

1941-1950

पर्ल हार्बर पर जापान का आक्रमण। महात्मा गांधी द्वारा भारत छोड़ो आदोलन प्रारंभ । बंगाल अकाल से लाखों लोगों की मृत्यु। विश्व बैंक की स्थापना । द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति। भारतीय नौसेना विद्रोह । भारत ने ब्रिटेन की पराधीनता से मुक्त  स्वतंत्रता पाई। भारत-पाकिस्तान विभाजन। महात्मा गांधी की हत्या। भारतीय संविधान का अभिग्रहण। 14 सितंबर को हिन्दी को राजभाषा बनाया गया। भारत गणतंत्र राष्ट्र बना।

18 वर्षकी आयु में  ‘विशारदऔरसाहित्य-रत्न’ की परीक्षाएँ पास कीं। 21 वे वर्ष की  आयु में अंग्रेजी की शिक्षा पाने के लिए बनारस केकैम्ब्रिज अकादमी’ नामक एक स्कूल में दाखिल हुए। मैट्रिक परीक्षा पास की। ‘बनारस हिन्दू विश्वविद्लायसे इंटर पास किया। इसी वर्ष 5 जुलाई को सरस्वती जी के साथ  विवाह हुआ। 26 वर्षीय मिश्र जी नेबी.एच.यूसे बीए पास किया।

1951-1960

प्रथम पंचवर्षीय योजना प्रारंभ। भारत के प्रथम आम चुनाव।  भारत और चीन में पंचशील समझौता। भारतीय स्टेट बैंक प्रारंभ । 14 राज्यों और पाँच केंद्र शासित राज्यों को संगठित किया गया।  कश्मीर की भारत विलय की स्वीकृति। ISRO की स्थापना। दलाई लामा ने तिब्बत की आजादी के लिए  भारत में शरण ली। महाराष्ट्र से पृथक गुजरात नया राज्य बना।
 

27 वे वर्ष में ‘पथ के गीत’ नाम का पहला कविता-संग्रह प्रकाशित हुआ। ‘बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय’ से एम.ए. की उपाधि प्राप्त की। तथा इसी वर्ष ‘हिन्दी आलोचना की प्रवृतियाँ और उनकी आधार भूमि शीर्षक पर शोध कार्य का आरंभ हुआ’। वर्ष 1953 में पहली संतान ‘हेमन्त मिश्र’ का जन्म हुआ।वर्ष 1955 में दूसरी संतान ‘अंजली मिश्र’ का जन्म हुआ। बड़ौदा के ‘महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय’ में प्राध्यापक के रूप में नियुक्ति हुई। ‘सेंट जेवियर्स कॉलेज’  अहमदाबाद में अध्यापन शुरू किया । इसी वर्ष पीएचडी की डिग्री भी प्राप्त की। वर्ष 1957 में तीसरी संतान ‘शशांक मिश्र’ का जन्म हुआ। अहमदाबाद से दक्षिण गुजरात के शहर नवसारी के  ‘एसबी गारड़ा कॉलेज’ में साल भर तक अध्यापन ।डॉ. मिश्रजी का शोध प्रबन्ध ‘हिन्दी आलोचना का इतिहास’ प्रकाशित। पुन: नवसारी से ‘सेंट जेवियर्स कॉलेज’ अहमदाबाद लौट आए।

1961-1970

पुर्तगाल शासन से गोवा मुक्त हुआ। भारत- चीन युद्ध। मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का देहांत। लाल बहादुर शास्त्रीय द्वितीय प्रधानमंत्री बने। भारत-पाकिस्तान युद्ध। इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री बनी।हरित क्रांति प्रारंभ।राजभाषा प्रस्ताव पारित। नील आर्मस्ट्रांग चांद पर उतरे। भारतीय बैंकों का राष्ट्रीयकरण। कांग्रेस का गरीबी हटाओ नारा। 

पहला उपन्यासपानी के प्राचीरप्रकाशित ।साहित्य संदर्भ और मूल्य’ नामक समीक्षात्मक पुस्तक का प्रकाशन । मित्रों के सहयोग सेबैरंग बेनाम चिट्ठियाँकविता-संग्रह प्रकाशित । 17 जनवरी  चौथी संतानविवेक मिश्रका जन्म हुआ। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती  के नाते, पुत्र का नामविवेक’ रखा गया। 10 अगस्त को दिल्ली आए। पीजीडीएवी कॉलेज में अध्यापन का कार्य पाँच वर्ष तक किया। मिश्र के एमए के लघु शोध-प्रबन्धऐतिहासिक उपन्यासकार वृन्दावनलाल वर्मा’ का पुनःप्रकाशन हुआ। इसी वर्ष जनवरी में पिता जी का तथा दिसम्बर में माताजी का स्वर्गवास हुआ। पाँचवी संतानस्मिता मिश्र’ का जन्म हुआ। पहला कहानी-संग्रहखाली घरप्रकाशित हुआ।हिन्दी उपन्यास: एक अन्तर्यात्रा’ समीक्षात्मक कृति भी प्रकाशित हुई। ‘दिल्ली विश्वविद्यालयमें मिश्रजी की नियुक्तिलेक्चररके पद पर हुई। दूसरा उपन्यासजल टूटता हुआऔर तीसरा कविता-संग्रहपक गई है धूपतथाहिन्दी कविता तीन दशक’ (समीक्षात्मक कृति) प्रकाशित हुए। कवि श्री बालकृष्ण शर्मा नवीन’ नामक पुस्तक मिश्रजी के संपादन में इसी वर्ष में प्रकाशित हुई। ‘बीच का समय’ (उपन्यास) का प्रकाशन हुआ।

1971-1980

बांग्लादेश पाकिस्तान से स्वतंत्र । शिमला समझौता । चिपको आंदोलन । भारत का पहला परमाणु परीक्षण ‘स्मालिंग बुद्धा’। आपातकाल।  भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट का प्रेक्षेपण।  संविधान संशोधन कर धर्मनिरपेक्ष शब्द सम्मिलित, 42वां संशोधन। आपातकाल समाप्त। जनता पार्टी ने आम चुनाव जीता। प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस ब्राउन का जन्म। एयर इंडिया 747 क्रैश । मदर टेरिसा को शांति का नोबल पुरस्कार । मंडल कमिशन स्थापित । हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन । मेजर ध्यानचंद और जयप्रकाश नारायण का निधन । भारतीय जनता पार्टी का गठन। संजय गांधी का प्लेन दुर्घटना में निधन। भारतीय हॉकी टीम ने मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता।मोहम्मद रफी और साहिर लुधियानवी का निधन

रीडर’ के पद पर पदोन्नति हुई। ‘सूखता हुआ तालाब’ उपन्यास प्रकाशित हुआ। ‘हिन्दी समीक्षा स्वरूप और संदर्भ’ (समीक्षात्मक कृति) तथाएक वह’ (कहानी-संग्रह) प्रकाशित हुए। ‘आज का हिन्दी साहित्य: संवेदना और दृष्टि’ समीक्षात्मक कृति निकली। ‘अपने लोग’, ‘रात का सफर’ ये दोनों उपन्यास प्रकाशित हुए। ‘हिन्दी कहानी: अंतरंग पहचान’ (समीक्षात्मक कृति) औरकंधे पर सूरज’ (कविता-संग्रह) का प्रकाशन हुआ। ‘हिन्दी कविता: आधुनिक आयाम’ (समीक्षात्मक पुस्तक) निकली जोहिन्दी कविता तीन दशक’ पुस्तक का संशोधित और परिवर्तित संस्करण है। ‘आकाश की छत’ (उपन्यास) औरदिनचर्या’ (कहानी-संग्रह) प्रकाशित हुए।  ‘छायावाद का रचना लोगसमीक्षात्मक कृति का प्रकाशन हुआ। इसी वर्ष मेंवाणी विहार’, उत्तम नगर, नई दिल्ली में अपनी निजी मकान बनावाय।

1981-1990

इंफोसिस की स्थापना । नंवे एशियाई खेल नई दिल्ली में आयोजित। रंगीन टीवी प्रसारण प्रारंभ। फिराक गोरखपुरी और विनोबा भावे का निधन । भारत विश्वकप क्रिकेट में विजेता । घनश्यामदास बिड़ला का निधन । ऑपरेशन ब्लू स्टार, इंदिरा गांधी की हत्या, सिख विरोधी दंगे। राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने। बछेंद्री पाल एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी। भोपाल गैस त्रासदी । टाडा अधिनियम लागू। इग्नू की स्थापना।संजीव कुमार का निधन । पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पारित। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित। जगजीवन राम और स्मिता पाटिल का निधन । गोवा भारत का 25वां राज्य बना। सुनील गावस्कार दस हजार रन बनाने वाले प्रथम क्रिकेटर बने।  विश्वनाथन आनंद ग्रैंड मास्टर बनने वाले पहले भारतीय। राजकपूर का निधन। जयललिता का तमिलनाडु विधानसभा में शारीरिक प्रताड़ना। अग्नि का सफल प्रक्षेपण। सचिन तेंदुलकर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश। गठबंधन सरकार का दौर शुरू। बर्लिन की दिवार गिरी। यूएसएसआर का विघटन। 

ललित निबंध संग्रहकितने बजे हैंतथा संपादित पुस्तककथाकार प्रेमचन्दका प्रकाशन हुआ। इसी वर्ष मेंबसंत का एक दिन’ (कहानी-संग्रह) का प्रकाशन भी हुआ। ‘प्रोफेसर’ के रूप में पदोन्नति हुई। दिन एक नदी बन गया’ (कविता-संग्रह), ‘बिना दरवाजे का मकान’ (उपन्यास), ‘इकसठ कहानियाँ’ (कहानी-संग्रह), ‘हिन्दी उपन्यास के सौ वर्ष’ (संपादित पुस्तक), ‘हिन्दी के आंचलिक उपन्यास’ (संपादित पुस्तक) तथाजहाँ मैं खड़ा हूँ’ (आत्मकथा का पहला खंड) का प्रकाशन हुआ। साहित्यकार सम्मान (हिन्दी अकादमी दिल्ली) । 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति हो गई। पुनर्नियुक्त योजना के अंतर्गत मिश्रजी पुन: उसी पद पर सेवारत रहे।मेरे प्रिय गीतकविता-संग्रह का प्रकाशन हुआ। ‘बाजार को निकले हैं लोग’ (गज़ल-संग्रह), ‘दूसरा घर’ (उपन्यास) औरआधुनिक हिन्दी कविता: सर्जनात्मक संदर्भ’ (समीक्षात्मक कृति) का प्रकाशन। ‘आधुनिक हिन्दी गद्य: सर्जनात्मक संदर्भ’ (समीक्षात्मक कृति) का प्रकाशन हुआ। ‘रोशनी की पगडंडियाँ’ (आत्मकथा के दूसरा खंड) का प्रकाशन हुआ। ‘जुलूस कहाँ जा रहा है’ (कविता-संग्रह), ‘टूटते बनते दिन’ (आत्मकथा का तीसरा खंड) तथातना हुआ इन्द्रधनुष’ (यात्रावृतांत) का प्रकाशन हुआ।  31 जनवरी कोप्रोफेसरपद से अवकाश मिला।मेरी प्रिय कहानियाँ’ (कहानी-संग्रह). ‘रामदरश मिश्र की प्रतिनिधि कविताएँ’ (कविता-संग्रह) का इसी वर्ष प्रकाशन हुआ।

1991-2000

राजीव गांधी की हत्या। संविधान का 74वां संशोधन। मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम। सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी। संगीतकार आर.डी बर्मन का निधन। कवि, लेखक और नाटकर कुवेम्पु का जन्म। भारत डब्ल्यूटीओ में शामिल। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की स्थापना। बंबई का नाम बदलकर मुंबई हुआ। मोरारजी देसाई का निधन। भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। 13 दिन बाद इस्तीफा। अभिनेता राजकुमार का निधन। मदर टेरिसा का कोलकत्ता में निधन। एजिबेथ द्वितीय भारत की राजकीय यात्रा पर आई। अरुंधती रॉय को उनके पहले उपन्यासगॉड ऑफ स्माल थिंग्स’ के लिए बुकर पुरस्कार मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना  शुरू। भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और जापान ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए। अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली और लाहौर के बीच शुरू हुई बस सेवा की पहली यात्रा की।  उत्तराखंड राज्य का गठन । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000

उत्तर पथ’ (आत्मकथा का चौथा खंड), ‘आधुनिक हिन्दी कविता सर्जनात्मक संदर्भ’ (समीक्षात्मक कृति) का प्रकाशन हुआ। ‘आग कुछ नहीं बोलती’ (कविता-संग्रह), ‘अपने लिए’ (कहानी-संग्रह) तथाचर्चित कहानियाँ’ (कहानी-संग्रह) का प्रकाशन हुआ। ‘भोर का सपना’ (यात्रावृतांत) प्रकाशित हुआ। ‘थकी हुई सुबह’ (उपन्यास) प्रकाशित हुआ। ‘स्मृतियों के छंद’ (संस्मरण) तथाश्रेष्ठ आंचलिक कहानियाँ’ (कहानी-संग्रह) का प्रकाशन। ‘बारिश में भीगते बच्चे’ (कविता-संग्रह), ‘बीस बरस’ (उपन्यास) तथाआज का दिन भी’ (कहानी-संग्रह) का प्रकाशन हुआ। साहित्य भूषण सम्मान (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान) । हँसी ओठ पर आँखे नम है’ (गजल-संग्रह) का प्रकाशन हुआ।‘एक कहानी लगातार’ (कहानी-संग्रह), ‘फिर कब आयेंगे’ (कहानी-संग्रह) औरबबूल और कैक्टस’ (निबंध-संग्रह) प्रकाशित हुए। दयावती मोदी कवि शिखर सम्मान प्राप्त हुआ। ‘ऐसे में जब कभी’ (कविता-संग्रह), अकेला मकान (कहानी-संग्रह), ‘पड़ोस की खुशबू’ (संस्मरण) तथाअंतरंग’ (साक्षात्कार) का प्रकाशन हुआ। अपने अपने रास्ते’ (संस्मरण), ‘सवालों के सामने’ (कहानी-संग्रह), ‘हिन्दी गद्य साहित्य: उपलब्धि की दिशाएँ’ (आलोचना) तथाफुरसत के दिन’ (आत्मकथा का पाँचवाँ खंड) प्रकाशित हुए। इसी वर्ष चौदह खंड़ों मेंरामदरश मिश्र रचनावली’ (सं. डॉ. रामदरश मिश्र एवं डॉ. स्मिता मिश्र) का प्रकाशन हुआ। 

2001-2010

कलकत्ता का आधिकारिक नाम कोलकता हुआ। एपीजे अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति बने । अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के साथ शांति पहल की घोषणा की। मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने। सूचना का अधिकार अधिनियम लागू।भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपित प्रतिभा पाटिल बनी। क्रिकेट में प्राइवेट लीगआईपीएलशुरू । ओलंपिक में भारत के लिए प्रथम निजी वर्ग में स्वर्ण पदक अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में जीता । भारत में 19वें राष्ट्रमंडल खेल आोजित हुए। दिल्ली में वायलेट रेल प्रारंभ।

शलाका सम्मान (हिन्दी अकादमी दिल्ली), साहित्य विद्या वाचस्पति (हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग) प्राप्त हुआ। ‘विदूषक’ (कहानी संग्रह), ‘मेरी तेरह कहानियाँ दिन के साथ’ (कहानी-संग्रह) ‘हिन्दी आलोचना की प्रवृतियाँ और आधार भूमि’ (आलोचना) का प्रकाशन। ‘मेरे गीत’, ‘घर-परिवेश’ (निबन्ध-संग्रह) का प्रकाशन। रामविलास शर्मा सम्मान (ऑल इंडिया कान्फ्रेंस ऑफ इंटलेक्चुअल्स)। ‘आम के पत्ते’ (कविता-संग्रह) का प्रकाशन। महापंडित राहुल सांकृत्यायन सम्मान (केंद्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा) ।  आम के पत्ते’ (कविता-संग्रह) का प्रकाशन। महापंडित राहुल सांकृत्यायन सम्मान (केंद्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा) । तू ही बता ऐ ज़िन्दगी’ (गज़ल-संग्रह), ‘नदी बहती है’, ‘दर्द की हँसी’ (संचयन) का प्रकाशन। भारत भारती सम्मान (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान) प्राप्त हुआ। ‘परिवार’ (उपन्यास), ‘विरासत’ (कहानी-संग्रह), ‘छोटे-छोटे सुख’ (निबंध-संग्रह), ‘एक दुनिया अपनी’ (संस्मरण) का प्रकाशन। सरस्वती सम्मान (सरयू प्रसाद बाल विद्यालय इंटर कॉलेज कानपुर) प्राप्त हुआ। ‘उस बच्चे की तलाश में’ (काव्य-संग्रह), ‘अतीत का विष’ (कहानी-संग्रह), ‘नेता की चादर’ (कहानी-संग्रह) का प्रकाशन। उदयराज सिंह सम्मान (नई धारा पटना) प्राप्त हुआ। ‘हवाएँ साथ हैं’ (चुनी हुई गज़लें), ‘घर से घर तक’ (यात्रावृत्त), ‘आते जाते दिन’ (डायरी), ‘मेरे साक्षात्कार’ का प्रकाशन। अक्षरम शिखर सम्मान प्राप्त हुआ। ’21 श्रेष्ठ कहानियाँ’, ‘एक औरत एक ज़िंदगी’, ‘प्रेम संबंधों की कहानियाँ’, ‘कुछ यादें बचपन की’ (बाल साहित्य) का प्रकाशन। ‘कभी-कभी इन दिनों’ (कविता-संग्रह), ‘आसपास’ (डायरी), ‘संकलित कहानियाँ’, ‘बचपन भास्कर का’ (उपन्यास) का प्रकाशन

2011-2020

मुंबई में आतंकवादी हमला। लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 पदक जीते। स्वामी विवेकानंद 150 जन्म शती। भाजपा ने पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाई, नरेंद्र मोदी बने प्रधानमंत्री। मंगल मिशन यात्रा और ऊरी में आंतकवादी हमला। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की विजय, निति आयोग ने योजना आयोग का स्थान लिया।500 और 1000 के नोट बंद हुए।योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।कावेरी जल विवाद । पुलवामा में आतंकी हमला। अनुच्छेद 370 हटाई गई। रामजन्म भूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायलय का फैसला। कोविड-19 का हाहाकार। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन।

व्यास सम्मान केके बिड़ला फाउनडेशन द्वारा प्राप्त हुआ। ‘धूप के टुकड़े’ (मुक्तक-संग्रह), ‘मेरी कथा-यात्रा’, ‘आखिरी चिट्टी’ (कहानी संग्रह), ‘आग की हँसी’ (कविता-संग्रह) का प्रकाशन। ‘और एक दिन’ (चुनी हुई कविताएँ), ‘सरकंड़े की कलम’ (रचना संचयन) औरलमहे बोलते हैं’ (मुक्तक) का प्रकाशन ।  मैं तो यहाँ हूं’ (कविता संग्रह), ‘अपना रास्ता’ (कविता-संग्रह) औरलोकप्रिय कहानियाँका प्रकाशन। विश्व हिन्दी सम्मान  । ‘इस बार होली में’ (कहानी संग्रह) औरसहयात्राएँ’ (संस्मरण) का प्रकाशन । ‘विश्वास ज़िन्दा है (डायरी), संवाद-यात्रा (साक्षात्कार)’, ‘रात सपने में’ (कविता), ‘एक बचपन यह भी’ (उपन्यास), ‘सपना सदा पलता रहा’ (ग़ज़ल), मुझ पर प्राची का विशेषांक, ‘सर्जना ही सत्य है’ (संस्मरण) का प्रकाशन।शाने हिन्दी खिताब’ (साहित्योत्सव इंदिरा गांधी .... कला केंद्र । ‘एक था कलाकार’ (उपन्यास), साहित्य अकादमी का एमिनेंट सदस्य, ‘सोच-विचारका मुझ पर केंद्रित विशेषांक, साहित्य शिरोमणि सम्मान (अखिल भारतीय स्वातय लेखक मंच) ।‘दूर घर नहीं हुआ’ (ग़ज़ल-संग्रह), ‘रामदरश मिश्र की लंबी कविताएँ’, ‘बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे’ (ग़ज़ल-संग्रह), हद से हद तक (कहानी-संग्रह)। बाहर तो वसंत आ गया है’ (कविता-संग्रह), ‘मेरी गीत-यात्रा’ (गीत-संग्रह), ‘एक भटकी हुई मुलाकात’ (कहानी-संग्रह), ‘मेरा कमरा’ (डायरी), मुझ पर केंद्रितसमकालीन अभिव्यक्तिका विशेषांक प्रकाशित, ‘ज़िदा लौट आई थीऔरसपनों भरे दिन’ (कहानी-संग्रह) प्रकाशित। जश्ने अदब (हिन्दी) सम्मान प्राप्त हुआ।

asd

asd

asd